ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
आकाशीय बिजली गिरने से दम्पत्ति की दर्दनाक मौत
पिथौरा थानाक्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार की घटना

महासमुंद/ आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे काम करने गए एक दम्पत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को महासमुंद जिले के ब्लाक पिथौरा के ग्राम मुढीपार मे खेत मे काम करने राधेश्याम दीवान और रतना बाई दीवान गए थे। इसी दरमियान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला के घायल होने की खबर है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। बाद इसके आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo