ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद। जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिक्वेंद्र जाटवर  तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय* के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद (छ. ग.) द्वारा बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शा. प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास महासमुंद* में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाईल्ड हेल्प लाइन एवं मिशन शक्ति से बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा कर जानकारी दी गई। साथ ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह ,सखी वन स्टॉप सेंटर  ,संवेदनशीलता ,साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नम्बरो जैसे 181, 1098, 1930, सुकन्या समृद्धि योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, तथा मासिक धर्म स्वच्छता, एचआईवी एड्स आदि विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

  कलेक्टर ने पालक-शिक्षक बैठक में बच्चों और पालकों से की आत्मीय चर्चा

विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

इस दौरान बच्चों को प्रतिभावान बनाने के लिए रंगोली, पेंटिंग, और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे बढ़चढ़ कर भाग लिए तथा सभी बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। बालिकाओं की मासिक संबंधित स्वच्छता हेतु सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इनका रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका,स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम, मिशन शक्ति से जिला मिशन समन्वयक, जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय विशेषज्ञ, सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक, केश वर्कर, चाइल्ड हेल्प लाइन1098 से परियोजना समन्वयक, एवं सुपरवाइजर  जिसमें प्रतिभागियों की संख्या में किशोरी बालिकाओं की संख्या 110 एवं समस्त स्टाफ 15 उपस्थित रहे जिनका योगदान सराहनीय रहा।

बालिकाओ को योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का वितरण किया गया

 
 
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button