ब्रेकिंग न्यूज़
वार्ड 22 में शेड निर्माण के लिए नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
धार्मिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी

महासमुंद। हनुमान जन्मोत्सव पर आज वार्ड 22 के नागरिकों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने एक और सौगात दी है। अब सार्वजनिक कार्यक्रमों व धार्मिक आयोजनों के लिए सुव्यवस्थित स्थान वार्ड 22 के लोगों को मिल सकेगा। अध्यक्ष निधि से पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने आज यहां शेड निर्माण के लिए आज वार्ड पार्षद व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने शेड निर्माण के लिए वार्ड वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड वासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना ही मेरा पहला कर्तव्य है। हनुमान मंदिर के सामने शेड लगने से अब धार्मिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, सभापति जय देवांगन, पार्षद पवन पटेल, मुश्ताक खान, जरीना हाफिज कुरैशी, धनेंद्र चंद्राकर, पीयूष साहू, कल्पना सूर्यवंशी, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, वार्डवासी फ्रिक्शेष मार्कण्डेय, आरती वर्मा, शकुन वर्मा, कालेंद्रीबाई, पुष्पा साहू, लक्ष्मी यादव, सुशीला, नीलिमा मार्कंडे, नीरा बाई चौहान, अनुसुइया, रेवती चंद्राकर, रेखा बेलदार, भावेश निर्मलकर, कुणाल निर्मलकर, जान्हवी महानंद, मिलेश सिन्हा, हेमिन देवांगन आदि उपस्थित रहे।
Was this article helpful?
YesNo




