ब्रेकिंग न्यूज़
नयापारा क्षेत्र में नलों से तीन समय मिल रहा भरपूर पानी
पालिका जल विभाग की टीम ने नयापारा क्षेत्र के वार्डों में जलापूर्ति का लिया जायजा

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर आज पालिका के जल विभाग की टीम नयापारा क्षेत्र पहुँची। नलों से पानी नहीं आने की सूचना पर नपाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या समाधान के निदेश दिए थे। टीम द्वारा नयापारा क्षेत्र के वार्डों में भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। टीम द्वारा बुजुर्ग महिला हेमो मांझी सहित नयापारा क्षेत्र के वार्ड क्र. 04, 05, 06, 07, 08, 09, 11 पहुँचकर पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली गई। जिसमें वार्डवासियों ने बताया कि 2 अप्रैल को तीन समय नल खुले थे, लेकिन, पानी अपेक्षाकृत कम मिला। इससे पहले जब से तीन समय नलों से पानी मिलना शुरू हुआ है, ऐसी स्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई। जिस पर टीम ने वार्डवासियों को बताया कि फिल्टर प्लांट में आई तकनीकी समस्याओं के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी, अब समस्या नहीं है। आज 03 अप्रैल की सुबह भी नल से पर्याप्त पानी मिलने की जानकारी नागरिकों ने दी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने गर्मी के दिनों में मैदानी स्तर पर पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शहर में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने जल विभाग को विशेष कार्ययोजना बनाने के निदेश दिए हैं। जिसके परिपालन में बेलसोंडा फिल्टर प्लांट मेंे 04 मशीनों से शहर के ओवरहेड टंकियों तक पानी पहुंचाई जा रही है। जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने बताया कि बेलसोंडा फिल्टर प्लांट में लो वोल्टेज की समस्या, बार-बार वोल्टेज अप-डाउन की समस्या, गाैरव पथ निर्माण में पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते बिजली बंद होने के कारण पानी सप्लाई बाधित होती है। पालिका अपनी ओर से पानी की निर्बाध आपूर्ति कर रही है। अनेक वार्डों में लोगों द्वारा टुल्लु पंप से पानी खीचने के कारण अन्य घरों तक पानी नहीं पहुँच पाता। जिससे यह समस्या सामने आती है। कुछ घरों से टुल्लु पंप जब्त किए हैं।
टुल्लू पंप से पानी खींचने पर होगी सख्त कार्रवाई : पालिकाध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नागरिकों से अपील की है कि नलों में टुल्लू पंप लगाकर पानी ना खींचे। ऐसा करते पाए जाने पर नल कनेक्शन काटने, टुल्लू पंप जब्ती तथा जुर्माने व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री साहू ने कहा कि टुल्लु पंप से पानी खींचना अवैध है। इससे पड़ोसी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। अत: नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए नियमत: नल समयानुसार पानी लें। तकनीकी समस्या के कारण यदि कभी नलों से पानी नहीं आ पाता तो तत्काल सुधार किया जाता है। साथ ही सुधार होते तक टेंकरों व वार्डों में बोर के समीप लगे सिंथेटिक टंकियों के माध्यम से भी 24 घंटे पानी प्रदान किया जाता है।
नगर वासियों के समक्ष कभी जल संकट जैसी स्थिति सामने नहीं आने दिया जाएगा। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पालिका प्रतिबद्ध है।
Was this article helpful?
YesNo




