ब्रेकिंग न्यूज़

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 10 मरीजों का किया निःशुल्क ऑपरेशन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर आयोजित

महासमुंद/ राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।
भारत सरकार के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. के. एम. कांबले (R.L.T.R.I., रायपुर) ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों में हाथ-पैर की विकृति, पंजों का मुड़ना (क्लॉ हैंड), आंखों का पूरी तरह बंद न होना (लैगोफ्थाल्मोस) तथा फुट ड्रॉप जैसी समस्याओं के उपचार के लिए यह विशेष शल्यक्रिया शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित मरीजों में से 10 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा किया गया।

निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा

डॉ. कांबले ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के पश्चात मरीजों को पुनर्वास सहायता के रूप में कुल 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर के माध्यम से तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। इसमें प्रथम किस्त 8,000 रुपये, द्वितीय किस्त 2,000 रुपये तथा तृतीय किस्त 2,000 रुपये की राशि शामिल है। यह राशि ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल और पुनर्वास में सहयोग प्रदान करने के लिए दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगियों की सक्रिय रूप से पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई दें तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। कुष्ठ रोग का समय पर उपचार पूरी तरह संभव है और शासन द्वारा इसका निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button