खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन जिलेभर में उत्साह, उमंग और स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। महासमुंद स्थित कांग्रेस भवन से लेकर बागबाहरा, ग्राम बीकेबाहरा और भुरकोनी तक कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विधायक श्री यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महासमुंद के कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां केक काटकर विधायक द्वारिकाधीश यादव का मुंह मीठा कराया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक द्वारिकाधीश यादव लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।
बागबाहरा में भी मनाया गया जन्मदिन
इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा द्वारा भी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा विधायक श्री यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय में सुबह से ही समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर विधायक श्री यादव को बधाई दी। दिनभर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विधायक के साथ अपने अनुभव साझा किए और खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर उनके प्रयासों की सराहना की।
बीकेबाहरा और भुरकोनी में ग्रामीणों ने मनाया जन्मदिन
ग्राम बीकेबाहरा एवं भुरकोनी में भी विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों एवं समर्थकों ने एकत्रित होकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह नजर आया।
ग्राम भुरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को गले मिलकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौ सेवा के साथ मनाया जन्मदिन
वहीं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अपने जन्मदिन को सेवा भावना से जोड़ते हुए गोविंद कमला गौधाम पहुंचकर गौ सेवा की। उन्होंने गौवंश की सेवा करते हुए अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।
विधायक श्री यादव ने जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का प्रेम एवं विश्वास ही उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है।
दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। महासमुंद शहर से लेकर बागबाहरा और ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक द्वारिकाधीश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहने की उम्मीद जताई।
Live Cricket Info




