क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

जंगली सुअर के शिकार की सूचना पर गश्त करने पहुंचे वन अमले से मारपीट, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

तमोरा खैरवार पारा में देर रात तक चला घटनाक्रम, पुलिस और वन विभाग की टीम ने पहुंचकर वनकर्मियों को सुरक्षित निकाला

बागबाहरा। वन क्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे वन विभाग के अमले के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। घटना 06 अक्टूबर 2026 की रात तमोरा वनखंड के कक्ष क्रमांक 95 और 96 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जंगली सुअर का शिकार करने और उसके मांस के विक्रय की सूचना मिलने पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नवीन शर्मा अपनी टीम के साथ तमोरा वन क्षेत्र के लिए रवाना हुए थे। वन अमला क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चारों तरफ से घेरकर बनाया बंधक

वन विभाग के अनुसार, इसी दौरान रात करीब 7:30 बजे तमोरा खैरवार पारा के कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के अमले को चारों तरफ से घेर लिया। आरोप है कि वनकर्मियों को मौके पर ही बंधक बना लिया गया और लाठी-डंडे से मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबाहरा और खल्लारी से पुलिस टीम के साथ वन विभाग का अतिरिक्त अमला मौके के लिए रवाना हुआ। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम की मौजूदगी में वनकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  4.50 करोड़ रुपये के धान गबन मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बताया गया कि वन अमले को रात करीब 12:30 बजे मौके से सुरक्षित निकाला जा सका।

एफआईआर की कार्रवाई जारी

घटना के बाद वन विभाग द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। विभाग के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच के बाद घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका स्पष्ट होने की संभावना है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वन क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की सूचना पर गश्त और कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ हुई इस घटना ने वनकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button