राज्य एवं शहर

ग्राम घोच में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने भरवाए बिजली संबंधी फॉर्म

विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में अभियान, ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर दर्ज कराई आपत्ति

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोच में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीणों से बिजली संबंधी फॉर्म भरवाए गए और स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी आपत्तियां दर्ज की गईं।

अभियान खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर स्मार्ट मीटर से संबंधित उनकी समस्याओं और आपत्तियों की जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में करण दीवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पवन कुमार साहू, चंद्रहास ‘पप्पू’ साहू, सेक्टर प्रभारी पीली, बारिहां महिला प्रकोष्ठ तथा लोकेश साहू गिरिराज ललित साहू, महेंद्र साहू, हेमंत साहू, जगन्नाथ ध्रुव, बसंत मिश्रा, भोलाराम मिश्रा, कमल निर्मलकर, नामदेव दुष्यंत यादव, तेज साहू, वेदराम यादव, टीकम दीवान, यशवंत निषाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बिजली संबंधी फॉर्म उपलब्ध कराते हुए उन्हें भरने में सहयोग किया। अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों की ओर से अपनी आपत्तियां एवं समस्याएं सामने रखी गईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है।

  कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि के बारे में दी जा रही है जानकारी

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा उपभोक्ताओं को बिजली व्यवस्था से जुड़े बदलावों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ग्राम घोच में आयोजित इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों की भी भागीदारी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त फॉर्म और उनकी आपत्तियों को आगे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button