ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पशु बाजारों के संचालन में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री लंगेह

कलेक्टर ने ली जिला पशु बाजार मॉनिटरिंग समिति की बैठक

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला पशु बाजार मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पशु बाजारों के सुचारू, व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समित के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पशु बाजारों के संचालन में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा पशु बाजार विनियमन नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई पशु बाजार निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित नहीं पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर स्थानीय प्राधिकारियों के माध्यम से पशु बाजार समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं, जो प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र पाए जाने पर प्रस्ताव जिला मॉनिटरिंग समिति को प्रस्तुत करती है। जिला समिति द्वारा प्रस्तावों का परीक्षण कर नियमानुसार पंजीयन एवं संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है।

बैठक में बताया गया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (भारत सरकार) की अधिसूचना के तहत लागू पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (पशु बाजार विनियमन) नियम, 2017 के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। यह समिति पशु बाजारों के संचालन हेतु पंजीयन एवं अनुमति प्रदान करती है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button