ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

लूट की घटना के दो घंटे भीतर लुटेरे गिरफ्तार

बसना पुलिस की कार्यवाही, आरोपियों से लूट के सामान बरामद

महासमुंद। बसना पुलिस ने लूट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राकेश सहिस (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1 सरायपाली, ने थाना बसना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20/04/2026 को वह अपने भाई की स्कूटी (CG06HC 4934) से भंवरपुर में एक शादी में शामिल होने के बाद गढ़पटनी जा रहा था। गढ़पटनी रोड पर शराब भट्टी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने प्रार्थी से पैसों की मांग की और मना करने पर मारपीट कर उसे डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से 500 रुपये नकदी, गले में पहनी चांदी की चैन और एक काले रंग का रेडमी पावर बैंक लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना बसना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बसना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की और घटना के महज 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया।पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी आकाश पीटर पिता चिनप्पा पीटर, उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 11 बसना और मनीष सोनवानी पिता संतोष सोनवानी, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 6 बसना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर लूटी गई समस्त सामग्री चांदी की चैन, पावर बैंक, नकद रकम की शत- प्रतिशत बरामद कर ली गई है। थाना बसना पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से अज्ञात लूट के मामले को 02 घंटे के भीतर सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*गिरफ्तार आरोपी-* 01- आकाश पीटर पिता चिनप्पा पीटर, उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 11 बसना।
02- मनीष सोनवानी पिता संतोष सोनवानी, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 6 बसना।

*बरामद सामग्री-*
01- एक चांदी की चैन।
02- 500 रुपये नकद।
03- एक मोबाइल पावर बैंक

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button