ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

वन परिक्षेत्र में दतैल हाथी का दस्तक

एक दर्जन से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी

महासमुंद | 26 अप्रैल 2026 महासमुंद वन मंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र में आज एक दतैल हाथी की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए चेतावनी जारी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दतैल हाथी आज सुबह वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 174, 175, 176, 133, 132 और 80 से होते हुए ग्राम सुकुलबाय के खेतों में दाखिल हुआ। इसके बाद हाथी ने रायकेरा-सुकुलबाय मार्ग को पार किया और नाला पार करते हुए कक्ष क्रमांक 3, 4 और 5 की ओर बढ़ गया है। वर्तमान में हाथी की ट्रैकिंग जारी है और वह लगातार आगे बढ़ रहा है।
इन गांवों में ‘हाई अलर्ट’ जारी:
वन विभाग ने हाथी के संभावित मार्ग को देखते हुए निम्नलिखित गांवों में हाई अलर्ट घोषित किया है:
सिरपुर, सेनकपाट, खड़सा, फुसेराडीह, लहंगर, मोहकम और गुड़रुडीह।
इसके साथ ही परसाडीह, कुकराडीह, मालिडीह, पिरदा और बिरबीरा के ग्रामीणों को भी विशेष सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग की अपील:
वन परिक्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि:
हाथी के करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें।
रात के समय खेतों की तरफ न जाएं और समूह में रहें।
हाथी के करीब जाकर सेल्फी लेने या शोर मचाकर उसे उकसाने की गलती न करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग के मैदानी अमले को सूचित करें।

फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button