ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

जल वितरण में आ रही समस्याओं का करे समाधान, अतिरिक्त कर्मचारियों की लगाए ड्यूटी : निखिलकांत

नगर पालिका अध्यक्ष साहू ने जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाने दिए निर्देश

महासमुंद। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कक्ष में आज शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू व नियमित रूप से करने, समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने बैठक आहूत की गई। पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समस्त पार्षद गण, सभापति गणों की उपस्थिति रही। इस दौरान जल व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शहर में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।
बैठक में नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शहर के नागरिकों को शुद्ध व समय पर पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जवाबदारी है और हमें जल व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए बेहतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल प्रभारी से कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट जैसी स्थितियां सामने आ सकती है। इसके लिए पहले से तैयार रहें। और आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को तैयार रखे। अतिरिक्त समय देना पड़े तो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए। बैठक में नपाध्यक्ष साहू ने फिल्टर प्लांट के मशीनों को दुरुस्त रखने, समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पाइप लाइन लीकेज की सूचना मिलते ही तत्काल लीकेज सुधारने, समय से पेयजल टंकिया भरने तथा समय पर जल वितरण करने और पेयजल वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
नपाध्यक्ष की अपील
बैठक में श्री साहू ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर में जलापूर्ति को व्यवस्थित बनाने पालिका प्रतिबद्ध है। ऐसे में नलों पर टुल्लू पंप लगाकर पानी न खींचे। टुल्लू पंप लगाने से जलापूर्ति बाधित होती है, और दूसरे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। अतः जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए पंप का उपयोग न करें। पकड़े जाने पर जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में सभापति सूरज नायक, श्रीमती ज्योति रिंकू चंद्राकर, संजय ईश्वरी भोई, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पार्षद भाऊ राम साहू, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, श्रीमती जरीना हाफिज कुरैशी, नीरज चंद्राकर, पीयूष साहू, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, ओमिन टोमन कागजी, चंद्रशेखर बेलदार, कल्पना सूर्यवंशी, राहुल आवड़े, बड़े मुन्ना देवार, जल विभाग प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button