ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, 11 बैल बचाए गए
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

महासमुंद। जिला गौ सेवा आयोग और स्थानीय गौ सेवकों की तत्परता से महासमुंद में गौ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध रूप से वध के लिए ले जाए जा रहे 11 नग बैलों को बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
क्या है पूरा मामला?
गौ सेवा आयोग के विकासखंड सदस्य राजा अग्रवाल को शनिवार, 9 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग 11 बैलों को पैदल हांकते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में ले जा रहे हैं। संदेह था कि इन पशुओं को आगे ले जाकर गाड़ी में भरकर ओडिशा के रास्ते कत्लखाने ले जाया जाएगा।

सूचना मिलते ही राजा अग्रवाल अपने साथी गौ सेवक ऋषि ध्रुववंशी और भोजराम ध्रुव के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम डुमरपाली पुल के पास उन्होंने संदिग्धों को घेराबंदी कर रोका। टीम को देखते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी और पूछताछ
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामकुमार रात्रे (40 वर्ष) और संतोष यादव (45 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पासिद (सिरपुर), के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि फरार आरोपी जितू सतनामी (निवासी मुडागांव) ने उन्हें इन बैलों को बांसकाटा तक पहुंचाने का काम दिया था। वहां से इन पशुओं को गाड़ी में लोड कर ओडिशा के कत्लखानों में भेजने की योजना थी।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं (10-LCG, 4-LCG, 6-LCG) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी जितू सतनामी की तलाश में जुटी है और तस्करी के इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo