ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

दिवाली से पहले नगर पालिका कर्मियों का पालिका को चेतावनी

वेतन नहीं मिला तो करेंगे 16 से हड़ताल

महासमुंद
जिला मुख्यालय में सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाएं  पर संकट मंडरा रहा है। नगर पालिका के 200 से अधिक कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान न होने के कारण 16 अक्टूबर से काम बंद करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 15 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया गया, तो शहर के 30 वार्डों में काम करने वाले नियमित, प्लेसमेंट  सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
बता दें कि सफाई कर्मचारी अगर हड़ताल पर गए तो नगर में रोजाना निकलने वाले 50 -100 टन कचरे का प्रबंधन प्रभावित होगा, जिससे सड़कों पर गंदगी का अंबार लग सकता है। नियमित एंव प्लेसमेंट कर्मचारियों की नाराजगी का मुख्य कारण पालिका द्वारा पिछले  महीन का वेतन भुगतान में देरी करना है, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि“हम शहर को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व पर खाली हाथ रहने की नौबत आ गई है।
 

नगर पालिका अध्यक्ष को ‌ज्ञापन सौपकर अनुरोध किया 

 
इस संबंध में पालिका के कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को ‌ज्ञापन सौपकर दिपावली पर्व से पहले वेतन भुगतान करने का अनुरोध किया है अध्यक्ष ने कर्मचारी संघ को अशवस्त किया है मेरे द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है तथा चर्चा करते हुये कहा गया है कि दीपावली का पर्व हमारे समाज में उल्लास, आनंद और समृद्धि का प्रतीक है। यह अवसर परिवारों के साथ खुशियाँ बाँटने, घरों को सजाने तथा आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करने का होता है।
 
अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने इस विशेष अवसर पर निकाय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवारों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना रहे, इसके लिए अनुरोध किया है कि उन्हें दीपावली के पूर्व माह सितम्बर एवं अक्टूबर का वेतन का भुगतान कराने की हेतु राशि उपलब्ध कराने का कष्ट करे ताकि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी हर्षोल्लास के से दिपावली मना सके।
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button