ब्रेकिंग न्यूज़
सोहम हॉस्पिटल में लेज़र तकनीक से 9 निःशुल्क सर्जरी
बिना टांका—तेज़ रिकवरी के साथ सोहम हॉस्पिटल में नई पहल

महासमुंद/ सोहम हॉस्पिटल, महासमुंद में १६ नवंबर को आयोजित फ्री किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट चिकित्सा शिविर में कुल 9 निःशुल्क सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। इस विशेष शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सभी ऑपरेशन अत्याधुनिक लेज़र तकनीक से किए गए, जिसमें एक भी टांका नहीं लगा। बिना टांके की प्रक्रिया होने से मरीजों को तेज़ और आरामदायक रिकवरी मिली, तथा अधिकांश मरीज जल्दी घर लौट पाए। यह उन्नत तकनीक क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ा लाभ साबित हुई।
सर्जरी को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से पूरा किया
शिविर का नेतृत्व प्रमुख यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ युगल चंद्राकर ने किया। उनकी कुशल टीम ने नवीनतम उपकरणों का उपयोग कर सभी सर्जरी को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से पूरा किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह का उच्चस्तरीय और निःशुल्क शिविर सामान्यतः बड़े शहरों में ही उपलब्ध होता है, लेकिन सोहम हॉस्पिटल इसे जनहित में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा रहा है।
नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे सर्जरी कैंप
सोहम हॉस्पिटल ने यह भी घोषणा की कि ऐसे फ्री लेज़र स्टोन एवं प्रोस्टेट सर्जरी कैंप हर महीने, अधिकतर तीसरे रविवार को, नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। जिन मरीजों को किडनी स्टोन या प्रोस्टेट की समस्या है, वे इस शिविर में आकर निःशुल्क जांच और सर्जरी का लाभ ले सकते हैं। यह पहल क्षेत्र के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ और बेहतर स्वास्थ्य का अवसर प्रदान करती रहेगी।
Was this article helpful?
YesNo




