ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

डीजे डांस प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

ग्रामीणों की मांग पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा के ग्राम देवरी, भुरकोनी व भरवामुड़ा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक श्री यादव व अतिथियों का ग्राम पहुचने पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। विधिवत पूजा अर्चना कर विधायक श्री यादव ने डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने प्रतिभागियों की कला का सराहना करते हुए कहा कि डांस करने वाले कलाकारों का अपनी कला को दिखाने का सर्वोत्तम मंच डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन है, जिसमे डांस दिखाने का अवसर मिलता है, सामूहिक, एकल, युगल नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर स्थान अर्जित करते हैं, वास्तविक में इन कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ इनाम दर्शक दीर्घा द्वारा मिले उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट है जो कलाकारों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहित करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पूर्व ग्राम पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री यादव से ग्राम विकास को लेकर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर विधायक श्री यादव ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस दौरान राहुल चंद्राकर, श्रीमती अहिल्या साहू, मुंशीराम साहू, सीताराम साहू, दयालूराम साहू, रामप्रसाद साहू, फणीश यादव, केशलाल मलिक, भरत साहू, भुरकोनी में संजय अग्रवाल, पारसमणी मिश्रा, नारायण साहू, नारायण चक्रधारी, दामोदर यादव, लखन डड़सेना, कौशल साहू, खिलावन साहू, मनहरण साहू, सुशील भोई भरवामुड़ा में कृष्ण कुमार ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, पीताम्बर पटेल, हेमन्त ठाकुर, हेमलाल पटेल, यादराम साहू, रामचंद साहू, लोकेश पटेल, गणेश राम साहू, तुलसीराम साहू, किशन साहू, राधेश्याम साहू, कुंजलाल निर्मलकर, देवनाथ, शेषनारायण, मखियार पटेल, निर्भय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button