ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

चावल हेराफेरी मामले में एनएसयूआई ने खोला मोर्चा

प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

महासमुंद। महासमुंद में हुए चावल हेराफेरी मामले में एनएसयूआई ने मोर्चा खोला है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने आज मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि लाखों के चावल हेराफेरी मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल वसूली की बातें कर रहा है, लेकिन न तो अब तक वास्तविक वसूली हुई है और न ही दोषियों पर एफआईआर दर्ज की गई।
 

दोषियों को बचाने का किया जा रहा प्रयास

 
राजवानी ने कहा कि कठोर कार्रवाई न होना यह स्पष्ट करता है कि प्रशासन और तथाकथित “सुशासन की सरकार” दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घोटाले में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का के परिजनों का नाम सामने आया है और उन्हें बचाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
इस मुद्दे को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारी ग्राम खट्टी पहुँचे और प्रदेश प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
 
दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी समिति या सार्वजनिक वितरण प्रणाली संचालन से प्रतिबंधित किया जाए।
 

कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। साथ ही कहा कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में किसी भी मंत्री को महासमुंद जिले में चावल भेंट कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
इस अवसर पर शुभम चंद्राकर, होरीलाल साहू,मोहम्मद शादाब, रतन पाल, मोहित साहू, बबलू कन्नौज, आशीष चंद्राकर, भुवनेश्वर दीवान, फलेन्द निषाद,निशु मिश्रा,उपस्थित थे।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button