ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पाण्डेय संभालेंगे HoFF की जिम्मेदारी

वन्यजीव संरक्षण, वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में लंबे अनुभव के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग के शीर्ष पद पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय (IFS 1994) को राज्य का नया वन बल प्रमुख (Head of Forest Force – HoFF) नियुक्त किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं HoFF व्ही. श्रीनिवास राव (IFS 1990) के सेवानिवृत्त होने के बाद अब अरुण कुमार पाण्डेय राज्य के वन महकमे की कमान संभालेंगे। वन्यजीव संरक्षण, वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में लंबे अनुभव के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अरुण कुमार पाण्डेय को वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में अनुभवी अधिकारी माना जाता है। उनके नेतृत्व में राज्य में वन संपदा संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और हरित छत्तीसगढ़ अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वन विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए इसे विभाग के लिए सकारात्मक कदम बताया है। राज्य सरकार को भी उनसे वन प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर परिणामों की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button