ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की दबिश, 9 लोग जुआ खेलते पकड़ाए

भंवरपुर पुलिस की कार्यवाही, 1.36 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद। भंवरपुर पोलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को जुआ खेलते हुए धरदबोचा। उनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाली कच्ची रास्ता नीम पेड के पास ग्राम बनडबरी (क) में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि उक्त सुचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर गवाह वा हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जिसमें 09 जुआडियान को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे। जुआडियान से नाम पता पुछने पर 1. जीतराम चौहान पिता स्व. घासीराम चौहान उम्र 45 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 2. केशव साहू पिता ललीत कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 3. होरीलाल राणा पिता खीरसाय राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 4. विनय नायक पिता धर्नुजय नायक उम्र 37 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 5. सीताराम राणा पिता फुलसिंग राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 6. बसंत कुमार निषाद पिता स्व. रमेश कुमार राणा उम्र 26 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 7. तुलसीराम राणा पिता जहीर सिंह राणा उम्र 34 साल साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली, 8. उपेन्द्र नायक पिता तेजकुमार नायक उम्र 36 साल साकिन 36 साल साकिन बरतीयांभाठा, 9. रूकमन पटेल पिता उत्तर कुमार पटेल उम्र 38 साल साकिन साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०) का निवासी होना बताया।
उपरोक्त जुआ खेलने वाले के पास से एवं फंड से नकदी रकम 12300/-एवं 08 नग मोबाईल किमती 30000/- एवं 06 नग मो.सा. पुरानी ईस्तमाली किमती 94000 /- एवं 52 पत्ती तास एवं सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी कुल जुमला किमती 1,36,300/- रूपये गवाह के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जुआडियानों का कृत्य 13 जुआ एक्ट, 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button