बिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरलाइफस्टाइल

दरबेकेरा लिफ्ट सिंचाई योजना से 227 किसानों को मिला बड़ा लाभ

240 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबा हुआ सिंचित

महासमुंद/ जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से महासमुंद संभाग अंतर्गत दरबेकेरा लिफ्ट सिंचाई योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के चार ग्रामों के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की नई संभावनाएं बनी हैं।


अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग बागबाहरा ने बताया कि योजना के तहत ग्राम दरबेकेरा, कोमाखन, कुलिया एवं लामीसरार को लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक ग्राम में 60-60 हेक्टेयर के हिसाब से कुल 240 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचित रकबा सृजित किया गया है। इस योजना से कुल 227 किसान लाभान्वित हुए हैं, जिनमें ग्राम दरबेकेरा के 87, कोमाखन के 55, कुलिया के 44 एवं लामीसरार के 41 किसान शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा

परियोजना के तकनीकी घटकों के अंतर्गत दोनों ओर इंटेक वेल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक स्थल पर 40 हॉर्स पावर क्षमता के तीन-तीन पंप स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से पाइपलाइन द्वारा सीधे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण हॉल का निर्माण भी किया गया है। साथ ही 20 एकड़ क्षेत्र में इन-फील्ड डेमोस्ट्रेशन प्लॉट विकसित किए गए हैं, जहां किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

  भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीता एशिया कप के विजेता का खिताब

 

योजना से लाभान्वित चारों ग्रामों के हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त करते हुए जल संसाधन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button