क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

शिवानंद कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

सहायक प्राध्यापक के सूने मकान को बनाया निशाना, आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों की चोरी

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित शिवानंद कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार के महासमुंद लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानंद कॉलोनी निवासी देवेश कुमार गिरी, जो वर्तमान में वेटनरी पॉलिटेक्निक जगदलपुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, अपनी पत्नी प्रज्ञा गोस्वामी एवं पुत्री के साथ 28 मई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे अपने पैतृक निवास बकावंड (जिला बस्तर) चले गए थे। घर के अंदर एवं बाहर के सभी दरवाजों में ताला लगाकर परिवार बाहर गया था। लगभग 15 दिनों बाद 12 जून की सुबह करीब 7:30 बजे परिवार वापस महासमुंद पहुंचा। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य द्वार की ताला-कुंडी टूटी हुई नीचे पड़ी थी। घर के अंदर जाने पर पूजा कक्ष में रखी दो आलमारियां खुली हुई मिलीं तथा उनके लॉकर भी टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखी लगभग 65 हजार रुपये नकद राशि सहित सोने और चांदी के भारी मात्रा में जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने के हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चैन, चूड़ियां, डायमंड टॉप्स, लॉकेट तथा चांदी के हार, पायल, बिछिया, कमरबंद, ब्रेसलेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। नकदी सहित कुल नुकसान करीब 4 लाख 80 हजार रुपये का आंका गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कलेक्टर ने छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

चोरों का कोई सुराग नहीं मिला

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देवेश कुमार गिरी ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बॉक्स

चोरी गए प्रमुख सामान

  • नकद राशि – ₹65,000
  • सोने के हार, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चूड़ियां
  • डायमंड टॉप्स एवं सोने के लॉकेट
  • चांदी के हार, पायल, बिछिया, कमरबंद व ब्रेसलेट
  • कुल अनुमानित नुकसान – ₹4.80 लाख

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button