ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पुलिस ने बस से पकड़ी 46 लाख रुपए मूल्य की चांदी

वैध दस्तावेज के अभाव में जब्ती, मामला आयकर के सुपुर्द

महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध पदार्थ परिवहन रोकथाम के निर्देश पर चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई कार्रवाई में ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस मे सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार मूल्य 46,68,090 रुपये आंकी गई है। दिनांक 20.04.2026 को उड़िसा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था उसी समय उडीसा की ओर से आ रही श्री श्याम ट्रैवल्स बस को रोककर वाहन एवं लगेज की जाॅच करते हुए एक सवारी जो ब्लू कलर का पीटठू बैग पकडा हुआ था, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 58 साल साकिन बालू बजार आलम चंद बाजार लालबाग थाना लालबाग जिला कटक उडीसा का निवासी होने बताया, पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बो में 600 नग चांदी का पायल वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090.00 रूपये के आभूषण बरामद किया गया।

  बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फॉलिक एसिड सिरप का किया जाएगा वितरण

आयकर विभाग को सौपा गया मामला

चांदी के जेवर रखने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया जो किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए चांदी जेवरो को जप्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ.ग. की ओर अग्रेषित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*जब्त संपत्ति-*
01- 600 नग चांदी का पायल कुल जुमला वजनी 18.590 किलो ग्राम कीमती 46,68,090 रूपए

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button