ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि के बारे में दी जा रही है जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान में बड़ी संख्या में जुट रहे हैं किसान

महासमुंद 7 मई 2026/ विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन जिले में 05 मई से 20 मई 2026 तक किया जा रहा है। जिसके तहत निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर एवं किसान रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों एवं ग्रामीणजनों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र, संतुलित उर्वरक, उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसान रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि योजनाओं, उन्नत तकनीकों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही किसानों को जैविक खाद, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीटेक पंजीयन और फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संकल्प यात्रा 20 मई तक जारी रहेगा

शिविरों में सफल किसानों के अनुभव भी साझा किए जा रहे हैं, ताकि अन्य किसान उनसे प्रेरणा लेकर उन्नत एवं लाभकारी खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस दौरान ग्राम मोखापुटका, बानीगिरोला, पासिद, हरनादादर, जलकी, पोटिया, खुटेरी, लोहारकोट, भठोरी सहित अन्य ग्रामों में कृषि रथ पहुंची। संकल्प यात्रा 20 मई तक जारी रहेगा।

  छत्तीसगढ़ पहला राज्य जो ई-हियरिंग के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई करेगा

किसानों को जागरूक किया जा रहा

कृषि उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि यह रथ सुशासन शिविरों में जाकर भी किसानों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ सीजन की तैयारी, आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, दलहन-तिलहन एवं मक्का उत्पादन में वृद्धि पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button