ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने खट्टी नर्रा में दी सामुदायिक भवन की सौगात
यादव समाज में हर्ष की लहर, विधायक का जताया आभार

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खट्टी नर्रा में यादव समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के यादव समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव द्वारा पूजा-अर्चना और शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक और ग्रामीण जन मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा, “किसी भी समाज की प्रगति के लिए एकता और एकजुटता जरूरी है। इस सामुदायिक भवन के निर्माण से यादव समाज को अपने सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह उत्सवों और महत्वपूर्ण बैठकों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित ठिकाना मिल गया है। अब ग्रामीणों को आयोजनों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।“ उन्होंने आगे कहा कि विकास की मुख्यधारा से हर समाज को जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश यादव, पुरुषोत्तम साहू, सरपंच खिलेश्वरी सिन्हा, तीरथ पटेल, नेमीचंद साहू, शिवचरण कुर्रे, धनसिंह सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व ग्रामीण जन मौजूद थे।

समाज प्रमुखों ने खल्लारी विधायक का जताया आभार
भवन के लोकार्पण के अवसर पर ग्राम खट्टी नर्रा में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। यादव समाज के प्रमुखों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भवन से न केवल समाज को सुविधा मिलेगी, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Was this article helpful?
YesNo