गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ सिरपुर में खल्लारी विधायक का भव्य स्वागत
शिक्षा और एकजुटता ही समाज का असली गहना: विधायक

महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर की धरती आज कोसरिया यादव समाज के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। अवसर था कोसरिया यादव समाज महासभा के वार्षिक सम्मेलन, सम्मान समारोह और आदर्श विवाह का। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के पहुंचने पर समाज के लोगों ने गर्मजोशी और भव्यता के साथ उनका स्वागत किया।
आज सोमवार को विधायक द्वारिकाधीश यादव जैसे ही सिरपुर के यज्ञ शाला परिसर पहुंचे, समाज के युवाओं और वरिष्ठों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनकी अगवानी की। समाज के लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया और फूल बरसाकर भव्य जुलूस के रूप में मंच तक लेकर आए। स्वागत का यह दृश्य समाज की एकजुटता और अपने नेतृत्व के प्रति अपार स्नेह को प्रदर्शित कर रहा था।
शिक्षा और एकजुटता ही समाज का असली गहना: विधायक
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस समाज के पास शिक्षा की शक्ति है, उसे कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। आज कोसरिया यादव समाज ने जिस भव्यता और एकता का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। हमें फिजूलखर्ची छोड़कर आदर्श विवाह को बढ़ावा देना चाहिए और अपने बच्चों के भविष्य को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल बनाना चाहिए।

आदर्श विवाह और सम्मान की अनूठी पहल-द्वारिकाधीश
महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न कराया गया, जिसे विधायक श्री यादव ने समाज की प्रगति के लिए मील का पत्थर बताया। साथ ही, समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेलाल यादव, विनोद यादव, गज्जू यादव, रामानंद यादव, संजय यादव, भुवनेश्वर यादव, लक्ष्मण पटेल, किरण यदु, रिंकी यादव, कुसुम यादव, प्रमिला यादव, लक्ष्मी यादव सहित सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Live Cricket Info




