राज्य एवं शहर

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ ने सुनी जनसमस्याएं

58 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
आज के जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ श्री नंदनवार ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी देरी के पहुँचना चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।
इन प्रमुख समस्याओं पर हुई सुनवाई:

जनदर्शन में सीमांकन, आवास और राशन कार्ड जैसे मुद्दे छाए रहे। ग्राम मुरकी के भारत राम सोनवानी ने सीमांकन रिपोर्ट, मंजू साहू ने प्रधानमंत्री आवास और रमनटोला की वर्षा साहू ने आरटीई के तहत बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन दिया। वहीं, ग्राम जोगीडीपा के निवासियों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा भूमिहीन कृषि मजदूर योजना और अतिक्रमण से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।
 
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button