ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद जिले की बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

कक्षा 10वीं में 8 एवं 12वीं में 4 छात्राओं ने बनाई टॉप-टेन में जगह

महासमुंद 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम में जिले की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की 4 छात्राओं तथा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 8 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा में के.जी. कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सरायपाली की छात्रा कु. शहनाज परवीन ने 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार के.पी.आई. हायर सेकेण्डरी स्कूल चट्टीगिरोला, सरायपाली की छात्रा कु. गीतिका प्रधान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल बागबाहरा की छात्रा कु. पौर्वी देवांगन एवं एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. दिव्या अग्रवाल ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. संध्या नायक एवं एकलव्य इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलोदा की छात्रा कु. परीरानी प्रधान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. रानू सिद्धीमयी साहू एवं कु. रेणुका प्रधान ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा कु. चाहत चौधरी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान, कु. तिषा साहू ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान तथा कु. भारती चंद्रा एवं कु. लता चौधरी ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।

  भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीता एशिया कप के विजेता का खिताब

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button