ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

जिले में 01 मई को बम्हनी, खुटेरी, सलडीह एवं लंबर में होगा समाधान शिविर का आयोजन

नागरिकों का मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा

महासमुंद 30 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ वितरण भी किया जाएगा।
समाधान शिविर का आयोजन 01 मई 2026 को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 16 ग्राम के नागरिकों का मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी के प्राथमिक शाला खुटेरी में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलडीह के पंचायत भवन के सामने शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 20 ग्रामों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्बर के हाई स्कूल लम्बर में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button