ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
बिना लाइसेंस चल रहे ‘अवतार ढाबा’ पर प्रशासन का छापा
गंदगी और अनियमितताएं मिलने पर थमाया नोटिस

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एन.एच.-53 पर स्थित मेसर्स अवतार ढाबा (टप्पा सेवईया) में मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
बिना लाइसेंस के चल रहा था कारोबार
अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई एवं खाद्य निरीक्षक श्री दिव्यांशु देवांगन की टीम ने ढाबे की जांच की। जांच में पाया गया कि ढाबा संचालक बिना किसी वैध खाद्य अनुज्ञप्ति (Licence) और पंजीयन के ही कारोबार संचालित कर रहा था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज किया है और संचालक को बिना लाइसेंस काम न करने का नोटिस जारी किया है।

न मेडिकल फिटनेस, न जल परीक्षण रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान ढाबे में स्वास्थ्य मानकों की भी अनदेखी पाई गई। वहां कार्यरत कर्मचारियों का न तो मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र मिला और न ही उपयोग में लाए जा रहे जल की परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध थी।

ग्रेवी का सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया
शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने ढाबे से ‘खुला ग्रेवी’ का विधिक नमूना (Legal Sample) संकलित किया है। इस नमूने को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी (रायपुर) भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
Was this article helpful?
YesNo