ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

तेल आयात-निर्यात के खेल में फंसी मोदी सरकार, आम जनता पर डाला जा रहा है आर्थिक बोझ-द्वारिकाधीश

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कोमाखान में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

बागबाहरा। कोमाखान में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की और धरना दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देश में बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल के आयात-निर्यात को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। देश के आर्थिक हालात को लेकर आ रहे आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत प्राथमिकताओं के कारण आज देश का हर नागरिक महंगाई की चौतरफा मार झेलने को मजबूर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में तेल के आयात पर जहां ₹1.32 लाख करोड़ से अधिक खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्यात और ‘बचत’ के झूठे दावों के बीच आम जनता को पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से कोई राहत नहीं मिल रही है। सरकार जनता को बजट और बचत के खोखले सुझाव देने का नाटक कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव का फायदा कभी भी देश के गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों को नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि आज डीजल और पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसके कारण मालभाड़ा बढ़ गया है, जिससे रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और खेती की लागत अत्यधिक महंगी हो गई है। मोदी सरकार केवल चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  स्तनपान से शिशु का सम्पूर्ण विकास संभव : राठी

सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने तुरंत पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करके महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

धरना प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित

इस दौरान प्रमुख रूप से तेजन चन्दाकर पुर्व मंडी अध्यक्ष, चन्द्रहास साहू उपाध्यक्ष, खेमराज सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष कोमाखान, संतोष पटेल जिला महामंत्री, हरिशंकर यादव जिला महामंत्री, अंकित बागबाहरा, प्रदीप यादव उपाध्यक्ष, नरेंद्र जैन सेक्टर अध्यक्ष, अंजोर सिह ठाकुर अध्यक्ष किसान कांग्रेस, पुरूषोत्तम साहू, वाजिद खान सचिव, लोकेश दीवान आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, हेमलाल साहू सेक्टर अध्यक्ष, सुनिल टान्डे सास्कृतिक अध्यक्ष, वसीम रजा महामंत्री, ताम्र ध्वज बघेल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि,डिगेश्वर देवांगन, आशिष दीवान वरिष्ठ कांग्रेसी तुफान दीवान महामंत्री, ,उतम राणा ,अकाश चन्दाकर मिडिया प्रभारी, मनोज चन्दाकर मंडल अध्यक्ष ,रामलाल नायक, राजेन्द्र गुप्ता, मुबारक खान, कुमार ठाकुर,जय राम पटेल, चेतन पटेल,,मोहर चक्रधारी सेक्टर अध्यक्ष, शिवचरण कुर्रे सेक्टर अध्यक्ष, कान्ति महराज, एवन कुर्रे, पुरन पटेल, हेमलाल दीवान, चैत्र राम दीवान, कैलाश दीवान, गिरवर सिन्हा, करतार नायक, दाऊ लाल, राजू जैन, पुनारद ठाकुर, ओमप्रकाश, तेजू राम निषाद, भूपेन्द्र देवांगन, बुढान सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button