ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
एनएसयूआई ने किया निंदा प्रस्ताव, प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी

महासमुंद। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस भवन में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। तथा कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर इस धांधली का विरोध किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है। उन्होंने इसे युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ बताया। पेपर लीक की घटनाओं से मेधावी छात्रों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर गोविंद साहू, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, मनोहर ठाकुर, नीलू साहू, फ़लेंद्र साहू शहर अध्यक्ष nsui, कान्हा प्रधान, शादाब खान, आर्यन गिलहरे, रूपेश प्रजापति, लोकेश सेन, मो. तबरेज़, मनीष यादव, मो मकसूद, राकेश मारकम, जितेंद्र साहू, विक्की घृतलहरे, प्रथित बोस, एलन राज, सिद्धरथ, मोहित, संजय, रतन पाल, ललित प्रधान, आयुष भोसले, हेमंत बघेल
डेविड तेलक, निशु मिश्रा, भुनेश्वर दीवान, हेमलाल, कैलाश बघेल आदि उपस्थित थे।
Was this article helpful?
YesNo




