आबादी जमीन पर झोपड़ी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास, 2.50 लाख अनुदान
नपा उपाध्यक्ष राठी ने दी जानकारी, समाधान शिविर में बांटे जाएंगे अनुज्ञा पत्र

महासमुन्द। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अब शहरी क्षेत्र में आबादी जमीन पर झोपड़ी बनाकर निवासरत गरीब परिवारों को भी आवास का लाभ मिलेगा। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने यह जानकारी दी। श्री राठी ने बताया कि क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर राज्य शासन ने आबादी जमीन में निवासरत नागरिकों को भी आवास योजना का लाभ देना प्रारंभ कर दिया है।
पहले सिर्फ भू-स्वामी पट्टे पर मिलता था लाभ
पहले केवल भू-स्वामी पट्टे पर ही आवास योजना का लाभ मिल रहा था। अब जो लोग शहरी क्षेत्र में आबादी जमीन पर झोपड़ी बनाकर निवासरत हैं, ऐसे लोग स्थानीय पटवारी से निवास कर रहे जमीन का नजरी नक्शा बनाकर नगरपालिका में आवास प्रभारी के पास जमा करें। इसे शासन को भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में आसानी होगी।
20 आवास स्वीकृत, समाधान शिविर में मिलेंगे अनुज्ञा पत्र
श्री राठी ने शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी आबादी जमीन के कच्चे मकान में निवासरत हैं, वे शीघ्र नजरी नक्शा के साथ आवेदन करें। विष्णुदेव साय सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को देने का प्रयास कर रही है। इस माह 20 आवास स्वीकृत होकर आए हैं। हितग्राहियों को आवास योजना के अनुज्ञा पत्र समाधान शिविर में वितरित किए जाएंगे।शहरी क्षेत्र के समाधान शिविर 1 जून को स्व. दिलीप सिंह जूदेव भवन नयापारा, 3 जून को लोहिया चौक तथा 5 जून को टाउन हॉल में आयोजित हैं। जनता समाधान शिविर में भी आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नजुल जमीन वालों को मिलेगा मालिकाना हक
उपाध्यक्ष राठी ने खुशखबरी देते हुए कहा कि राज्य सरकार योजना बना रही है शीघ्र ही नजुल सरकारी जमीन में निवासरत लोगों को सर्वे के आधार पर पट्टा भू-अधिकार पत्र देकर मालिकाना हक देगी। इसके तहत शहर के सैकड़ों सरकारी नजुल जमीन में निवासरत लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
अब 2.50 लाख अनुदान + 32 हजार गृह प्रवेश राशि
अब शहरी क्षेत्र में शासन ने राशि बढ़ा दी है। 2.50 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा विष्णुदेव साय सरकार गृह प्रवेश के लिए अलग से 32 हजार की राशि जारी कर हितग्राहियों को विशेष रूप से लाभान्वित कर रही है
Live Cricket Info




