ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

जिले में 03 नवीन ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण

सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के लिए सुरक्षा उपायों की रूपरेखा तैयार

महासमुंद, 17 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने और चिन्हित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने जिले में चिन्हित तीन नवीन ब्लैक स्पॉट का स्थल निरीक्षण किया।

संयुक्त जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना संभावित कारणों और यातायात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर सहमति बनी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन तीन स्थानों को किया गया चिन्हित

जिले में चिन्हित नवीन ब्लैक स्पॉट में—

  • करणी कृपा प्लांट, तुमगांव, एनएच-53,

  • बावनकेरा चौक, थाना पटेवा, एनएच-53,

  • न्यू गिल ढाबा, साल्हेतराईं, थाना बसना, एनएच-53

शामिल हैं।

मौके पर किया गया विस्तृत निरीक्षण

संयुक्त टीम ने तीनों स्थानों का विस्तृत निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, दुर्घटना संभावित कारणों और आवश्यक यातायात सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थानों पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की रूपरेखा निर्धारित की गई।

इन उपायों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने पर सहमति बनी, ताकि ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

  अवैध धान परिवहन और भंडारण पर अनुविभागीय अधिकारी छापामार कार्रवाई करें

परिवहन, यातायात पुलिस और NHAI की टीम रही मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला, यातायात पुलिस से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री गोपाल ध्रुवे तथा NHAI के अधिकृत अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से संबंधित विभागों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदमों को चिन्हित किया। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित सुधारात्मक उपायों से इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

जिले में नए ब्लैक स्पॉट के स्थल निरीक्षण का उद्देश्य दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की पहचान कर समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय करना है। संबंधित स्थानों पर सुधारात्मक कार्य किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम करने और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button