ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
सोलर प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला शातिर चोर और खरीदार गिरफ्तार, 16 किलो कॉपर जब्त
तेन्दूकोना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाउंड्री की फेंसिंग काटकर चोरों ने उड़ाया था केबल

महासमुंद/तेन्दूकोना क्षेत्र के ग्राम साल्हेभांठा स्थित सौर ऊर्जा (सोलर) प्लांट में केबल चोरी करने वाले शातिर चोर और चोरी का माल खपाने वाले एक बर्तन दुकान संचालक को तेन्दूकोना पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
बाउंड्री फेंसिंग काटकर की थी चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेश कुमार तारम (33 वर्ष) निवासी तेन्दूकोना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 नवंबर 2025 की रात से 14 नवंबर 2025 की शाम के बीच, किसी अज्ञात चोर ने विद्युत प्रा.लि. ग्राम साल्हेभांठा की बाउंड्रीवाल में लगे फेंसिंग तार को काटकर भीतर प्रवेश किया। चोर वहां से भारी मात्रा में कॉपर केबल वायर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की थी।

संदेह के आधार पर पकड़ाया मुख्य आरोपी
मामले की विवेचना के दौरान 17 मई 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना और संदेह के आधार पर टिकेश्वर भास्कर (26 वर्ष) पिता जागेश्वर भास्कर, निवासी बगारपाली (थाना तेन्दूकोना) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर ने सोलर प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया।

चोरी का तांबा खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार
आरोपी टिकेश्वर ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किया हुआ कॉपर का कीमती तार ग्राम शिकारीपाली स्थित ‘राज बर्तन फर्नीचर’ दुकान के संचालक दिनेश कंसारी (42 वर्ष) पिता स्व. जोहन लाल कंसारी को बेच दिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकारीपाली में दबिश दी और दुकान संचालक दिनेश कंसारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का पूरा 16 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद कर लिया।

BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई, भेजे गए जेल
पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में बर्तन दुकान संचालक दिनेश कंसारी के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में तेन्दूकोना पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Was this article helpful?
YesNo