ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

कई अन्य वारदातों का भी खुलासा

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसने दिनदहाड़े एक घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का भी खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ठाकुर (निवासी बगारपाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा। आरोपी ने बहाने से घर में प्रवेश किया और अलमारी की चाबी ढूंढकर उसमें रखे भारी मात्रा में जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने का रानी हार, 15 नग लॉकेट, झुमके, अंगूठी और चांदी के करधन व पायल समेत कुल 10 लाख रुपये के आभूषण शामिल थे।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध आरोपी पंचराम उर्फ पंचू निषाद (38 वर्ष, निवासी जिला शक्ति) को रोका। पूछताछ में आरोपी ने बगारपाली में हुई चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह चोरी के जेवरात बेचने के लिए खरियार रोड (ओडिशा) गया था, लेकिन बाद में मन बदलने पर वापस लौट रहा था।

  वार्ड 22 में शेड निर्माण के लिए नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

इन ठिकानों पर की थी चोरी

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कोमाखान, सांकरा, तेन्दूकोना, सरायपाली, पिथौरा और बुन्देली जैसे कई इलाकों में चोरियां की हैं। आरोपी ने चोरी का माल पिथौरा के जी.एस. ज्वेलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वेलर्स में बेचा था, जहाँ से पुलिस ने बरामदगी कर ली है। वहीं तम्मन्ना और संतोष ज्वेलर्स के संचालकों से भी संपत्ति जब्त की जानी शेष है।

पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त:

चोरी के सोने-चांदी के जेवरात

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 06 GJ 4107)

पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में और ज्वेलरी संचालकों की संलिप्तता को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button