ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बने भाजपा के प्रदेश स्तरीय ‘प्रगति पथ यात्रा’ के प्रभारी

जून माह में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा आगामी जून माह में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नबिन और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार जारी सूची में महासमुंद के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विमल चोपड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. चोपड़ा को प्रदेश स्तरीय ‘प्रगति पथ यात्रा’ का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसके लिए उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं।

जमीनी प्रगति को सीधे जनता के बीच ले जाया जाएगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि आगामी 7 जून 2026 को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को पार्टी ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ संकल्प के साथ मनाने जा रही है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली ‘प्रगति पथ यात्रा’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुए बड़े विकास कार्यों, अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और जनहितैषी योजनाओं की जमीनी प्रगति को सीधे जनता के बीच ले जाया जाएगा।

प्रदेश भर में होगा प्रचार प्रसार

इस वृहद अभियान के तहत प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनका भ्रमण प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद और विधायक करेंगे तथा पूरे छत्तीसगढ़ में इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। डॉ. विमल चोपड़ा के कुशल संगठनात्मक अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें इस पूरे महाअभियान को संपन्न कराने की कमान सौंपी है।
मोदी सरकार के सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को हर घर तक पहुँचाएंगे
जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक व प्रदेश प्रभारी डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘राष्ट्रप्रथम’ के संकल्प ने पिछले 12 वर्षों में देश और छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। संगठन ने मुझे ‘प्रगति पथ यात्रा’ के माध्यम से इस विकास की गौरव गाथा को जन-जन तक ले जाने का जो दायित्व दिया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जागरूक नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, ऊर्जावान युवाओं और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से यह विशेष आग्रह है कि वे इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सहभागिता दें। आपकी उपस्थिति ही इस विकास उत्सव को ऐतिहासिक बनाएगी। हम सब मिलकर मोदी सरकार के सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को हर घर तक पहुँचाएंगे।
कमान मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
डॉ. विमल चोपड़ा को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी कमान मिलने की खबर आते ही महासमुंद के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं ने इसे महासमुंद के नेतृत्व का बड़ा सम्मान बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प दोहराया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button