महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती: सोहम हॉस्पिटल में अब प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ
डॉ. चक्रधार के जुड़ने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उन्नत सर्जिकल सुविधा, बड़े शहरों की निर्भरता होगी कम

महासमुंद। जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। अब सोहम हॉस्पिटल, महासमुंद में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. चक्रधार (एम.एस. जनरल सर्जरी) प्रतिदिन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे सर्जरी संबंधी परामर्श, ऑपरेशन और ऑपरेशन के बाद की देखभाल के लिए मरीजों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सोहम हॉस्पिटल में हर महीने 50 से अधिक जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। आधुनिक उपकरणों और अनुभवी सर्जिकल टीम की मदद से मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जटिल सर्जरी नियमित रूप से की जा रही
अस्पताल में हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, हाइड्रोसील, लिपोमा, स्तन एवं थायरॉइड की गांठ, डायबिटिक फुट, तीव्र पेट दर्द सहित आंतों और पेट से जुड़ी विभिन्न जटिल सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं। इसके साथ ही दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक से ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को कम चीरा, कम दर्द और तेजी से स्वस्थ होने का लाभ मिलता है।
स्थायी रूप से जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध
अस्पताल की विशेषता यह है कि यहां स्थायी रूप से जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध हैं। जहां अधिकांश अस्पतालों में सर्जन केवल ऑपरेशन के समय ही उपलब्ध रहते हैं, वहीं सोहम हॉस्पिटल में मरीजों का प्री-ऑपरेटिव मूल्यांकन, ऑपरेशन के दौरान निगरानी और पोस्ट-ऑपरेटिव मॉनिटरिंग डिस्चार्ज तक विशेषज्ञ सर्जन के मार्गदर्शन में की जाती है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि विशेषज्ञ सर्जन की नियमित उपलब्धता से जिले के मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सर्जिकल उपचार का लाभ प्राप्त होगा।
Live Cricket Info




