ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद के ऐतिहासिक महामाया तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष की पहल

महासमुंद। नगर की आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया तालाब और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए आज नगर पालिका परिषद द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से ही सफाई का मोर्चा संभाल लिया गया, जिसमें पालिका के करीब 80 कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
5 घंटे में निकाला 2 डंफर कचरा
सफाई अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 11 बजे तक चले इस सघन अभियान में तालाब और मंदिर के आसपास के क्षेत्र से कुल 2 डंफर कचरा बाहर निकाला गया। अभियान के दौरान स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर और सुपरवाइजर जीतू सोनी के मार्गदर्शन में टीम ने तालाब के किनारों और जलस्तर के पास जमा गंदगी को पूरी तरह साफ किया।
अध्यक्ष ने खुद संभाली कमान, कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने न केवल इस अभियान का निर्देशन किया, बल्कि वे खुद भी तालाब में उतरकर सफाई करते नजर आए। अध्यक्ष को अपने बीच सफाई करते देख कर्मचारियों का उत्साह दोगुना हो गया। इस मौके पर श्री साहू ने कहा, “महामाया तालाब से पूरे शहर की आस्था जुड़ी है। यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए उन्हें स्वच्छ और सुंदर वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।”
जल्द होगा तालाब का सौंदर्यीकरण
सफाई अभियान के साथ ही अध्यक्ष ने शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देने का वादा भी किया। उन्होंने घोषणा की कि नगर पालिका जल्द ही महामाया तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराएगी, ताकि इसे एक पर्यटन और शांति के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

इस विशेष अभियान में मुख्य रूप से प्रभारी दिलीप चंद्राकर, सुपरवाइजर जीतू सोनी, मुंशी महेश कुमार, वीर कुमार, जीतेन्द्र सोनी, गोपाल सोना और मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button