क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

ओडिशा से रायपुर लाई जा रही नशीली दवाओं की खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

कोमाखान थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। जिले में नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोमाखान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से रायपुर ले जाई जा रही नशीली दवाओं की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 3525 में सवार तीन व्यक्ति नशीली दवाओं का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गोविंद शर्मा (37 वर्ष), राकेश जंघेल (31 वर्ष) और कमलेश कुमार (37 वर्ष) बताया। तीनों आरोपी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र के निवासी हैं।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के केसिंगा से नशीली टैबलेट खरीदकर रायपुर ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उक्त नशीली दवाओं का उपयोग स्वयं करने के साथ-साथ अन्य लोगों को खपाने के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।

  देश की सीमाओं में डटे सैनिकों की कलाई सजेगी

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोविंद शर्मा, पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू शर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी श्रीनगर, थाना खमतराई, रायपुर।
  2. राकेश जंघेल, पिता धनाजी, उम्र 31 वर्ष, निवासी अंकाक्षा अपार्टमेंट के पास, श्रीनगर, थाना खमतराई, रायपुर।
  3. कमलेश कुमार, पिता दुर्गाप्रसाद राम, उम्र 37 वर्ष, निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, थाना खमतराई, रायपुर।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button