ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

ऑपरेशन ‘सिपाही रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत महासमुंद से 5 हजार रक्षा सूत्र सेना मुख्यालय के लिए रवाना

महिला मोर्चा की इस भावनात्मक पहल को जिलेभर की बहनों का भरपूर सहयोग मिला

महासमुंद। भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद द्वारा जिलेभर की बहनों से रक्षा सूत्र एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरती की एक चुटकी पवित्र मिट्टी एकत्रित करने का विशेष अभियान चलाया गया।
महिला मोर्चा की इस भावनात्मक पहल को जिलेभर की बहनों का भरपूर सहयोग मिला। अभियान के अंतर्गत लगभग 5 हजार रक्षा सूत्र एवं पवित्र मिट्टी एकत्रित की गई, जिन्हें प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से सेना मुख्यालय तक सम्मानपूर्वक एवं निःशुल्क भेजा जाएगा। इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से जिले की बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और सम्मान देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुंचेगा।
रक्षा सूत्र एवं पवित्र मिट्टी को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय भेजने से पूर्व महासमुंद के गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सामग्री को प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रीति बादल मक्कड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना वर्मा महिला मोर्चा जिला मंत्री विजयलक्ष्मी जांगड़े पार्षद भारतीय राजू चंद्राकर पार्षद कल्पना सूर्यवंशी महिला मोर्चा मंडल महामंत्री दुर्गा सर्वा पूर्व पार्षद राजू चंद्राकर सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीर सैनिकों तक भेजा सम्मान, स्नेह और मातृभूमि का आशीर्वाद : स्मिता हितेश चंद्राकर
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के प्रति बहनों के सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक है। महासमुंद जिले की हजारों बहनों ने उत्साहपूर्वक रक्षा सूत्र और छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी देकर यह संदेश दिया है कि पूरा समाज अपने सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। हमें गर्व है कि जिले से एकत्रित लगभग 5 हजार रक्षा सूत्र प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से सेना मुख्यालय तक पहुंचेंगे और हमारे वीर जवानों तक बहनों का प्रेम, आशीर्वाद तथा मातृभूमि की पवित्र मिट्टी पहुंचेगी। यह अभियान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सैनिक सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button