क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

धान खरीदी घोटाले में फरार बाघामुड़ा समिति प्रभारी गिरफ्तार

40.96 लाख रुपये की धान अनियमितता का हुआ था खुलासा

महासमुंद। करीब 41 लाख रूपए कीमती धान की अनियमितता मामले में पुलिस ने बाघामुड़ा समिति के प्रभारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को प्रार्थी सेवकराम चंद्राकर पिता स्व0 मन्नूलाल चंद्राकर उम्र 58 साल साकिन गुरूद्वारा के पास बागबाहरा थाना बागबाहरा(ब्रांन्च मैनेजर मुनगासेर) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उपार्जन केन्द्र बाघामुडा का आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार 1,25,878 कटटा धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध होना प्रदर्शित हो रहा है जबकि भौतिक सत्यापन करने पर धान कटटा स्टेक की संख्या 74 है, जिसमें 1,22,574 कटटा मौके पर धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया। इस प्रकार से आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्यापन करने पर कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) कम पाया गया, जिसका समर्थन मूल्य 3100 रूपये की दर से 40,96,960 रूपये होता है। इस प्रकार से उक्त धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) मूल्य 40,96,960 राशि की अनियमितता पाये जाने से समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव के विरूध्द अप.क्र. 12ध्2026 धारा 316(5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
मामले की तफ्तीश के दौरान आरोपी के मोबाईल का सीडीआर एनालिसीसी एवं लोकेशन की जानकारी मिलने पर ’आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम मोखा से गिरफतार कर आज दिनांक 17.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है’।

गिरफ्तार आरोपी
01- प्रेमसिंह ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 42 साल, निवासी मोखा, थाना कोमाखान, जिला महासमुन्द (छग)।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button