ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

सीईओ श्री नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में निभाई सहभागिता

जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील

महासमुंद, 30 अप्रैल 2026/ जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा श्रमदान करते हुए सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नंदनवार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी विभागों, ग्राम पंचायतों एवं आमजनों से अभियान से जुड़कर जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि मोर गांव मोर पानी अभियान के प्रथम चरण में महासमुंद जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण कार्य किए गए थे। अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढा निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण एवं जल स्रोतों के संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की गई थीं। जिसमें कुल 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया था। इस उपलब्धि के लिए जल संचय, जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान मिला था।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अभियान 2.0 के तहत इन प्रयासों से भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ जल उपलब्धता बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए पुनः जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button