ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

सरपंच की अनूठी पहल, ग्राम बेमचा में तीसरी आंख से निगरानी

गांव की सुरक्षा व निगरानी को लेकर बेहतर पहल

महासमुंद। जिला मुख्यालय से लगे आदर्श ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर व पंचायत के पदाधिकारियों ने गांव की सुरक्षा व निगरानी को लेकर बेहतर पहल की है। गांव की निगरानी अब तीसरी आंख से की जाएगी । ग्राम पंचायत की पहल पर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग ग्राम पंचायत सरपंच व पूरे पंचायत प्रतिनिधि करेंगें। ग्राम पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार विमर्श किया गया है। उसके बाद सीसी टीवी कैमरा लगाया जा रहा है।

गांव की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य-देवेन्द्र

ग्राम पंचायत सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य गांव की सुरक्षा है। सीसी टीवी कैमरा लगने से यहां हो रहे चोरी, लूट, हत्या जैसे अपराध पर निगरानी रखी जायेगी। जिससे गांव में अपराध भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि पहले गांव के चौक-चौराहे में हुल्लड़बाजी, गाली-गलौज की घटना आम बात है। अब घटनाओं में रोक लगेगा। वर्तमान में सिर्फ मुख्य चौक में सीसीटीवी लगाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आने वाले दिनों में गांव के अन्य मोहल्लों की भी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से करने की योजना पर विचार करेंगे।

इनका रहा विशेष योगदान

इसमे प्रमुख रूप से उप सरपंच सुनीता कहार पंच रिकेश यादव थनवार यादव शेखर कोसरे चोवा बंजारे चन्द्रकांत चंद्राकर गुमान यादव रजनीकांत ध्रुव सुभाष निर्मलकर रोशन निषाद रंजिता ग्रीतलहरे निर्मला निर्मलकर दुखीं निर्मलकर त्रिवेणी चंद्राकर पार्वती गाडॉ श्यामा साहू संतोषी यादव लक्ष्मी ध्रुव पिंकी चन्द्राकर अमरीका साहू सहित गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button