क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

सौ से भी ज्यादा वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस का विशेष अभियान

महासमुंद। अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस महासमुंद द्वारा दिनांक 03 अगस्त से 07 अगस्त तक 05 दिवस विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में 14 स्थायी वारंटी और 135 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 149 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय माननीय न्यायालयो से प्राप्त वारंट शामिल है। तामील शुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट- 03 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट)-04, एनआईए-01, दुर्घटना-04, चोरी-01, हत्या के-01 के मामलों मे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 14 स्थायी वारंट, 135 गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयो के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
*अनुविभागवार विवरण-*
*महासमुन्द अनुविभाग-* थाना कोतवाली से स्थाई वारंट-03 एवं गिरफ्तारी वारंट-13, थाना तुमगांव से स्थाई वारंट-01 एवं गिरफ्तारी वारंट-04 तथा थाना खल्लारी से स्थाई वारंट-01 एवं गिरफ्तारी वारंट-09 की तामीली की गई है।
*बागबाहरा अनुविभाग-* थाना बागबाहरा से स्थाई वारंट-02 तथा गिरफ्तारी वारंट-18, थाना कोमाखान से स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-06, थाना तेंदुकोना-गिरफ्तारी 03 वारंट की तामीली की गई है।
*पिथौरा अनुविभाग-* थाना पिथौरा गिरफ्तारी वारंट-08, पटेवा से स्थाई वारंट-04 तथा गिरफ्तारी वारंट-01, थाना सांकरा से गिरफ्तारी वारंट-08 की तामीली की गई है।
*सरायपाली अनुविभाग-* थाना बसना से स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-25, थाना सरायपाली से स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-15, थाना सिंघोड़ा- गिरफ्तारी वारंट-22, बलौदा से गिरफ्तारी वारंट-03 तामिल, इस प्रकार से अभियान अवधि में कुल स्थाई वारंट-14 तथा गिरफ्तारी वारंट-135 की तामीली की गई है।

“माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी/ गिरफ्तारी/ जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।”

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button