ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

लोकेश दीवान बने आदिवासी कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव का जताया आभार

बागबाहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में लोकेश दीवान को महासमुंद जिले की कमान सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
अपनी नियुक्ति के पश्चात लोकेश दीवान ने शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ विशेष रूप से महासमुंद के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव से मुलाकात कर श्री दीवान ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में हम जिले में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और कांग्रेस की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

जिले में आदिवासी कांग्रेस का आधार और मजबूत होगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लोकेश दीवान एक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता से जिले में आदिवासी कांग्रेस का आधार और मजबूत होगा। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और विश्वास है कि वे समाज व पार्टी हित में बेहतरीन कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से देवनाथ साहू, खेमराज सिन्हा, राजू चंद्राकर और एडिसन ठाकुर उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button