ब्रेकिंग न्यूज़
स्थापना दिवस पर फायर एंड आइस ग्रुप ने किया पौधरोपण
धूमधाम से मनाया गया 13 वा स्थापना दिवस

महासमुंद। फायर एंड आइस ग्रुप ने अपने 13वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन फायर एंड आइस ग्रुप की स्थापना की गई थी। पूनम चंद्राकर को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया था। अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने बताया कि ग्रुप द्वारा इस वर्ष पेड़ लगाकर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
सदस्यों द्वारा सेंट पीटर्स चर्च कैंपस में आम का पेड़ लगाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम चंद्राकर, विकास साहू, राम महंती, संजय चंद्राकर, अंकित चंद्राकर, तोरण ध्रुव, आशीष सालोमन का विशेष योगदान रहा।
Was this article helpful?
YesNo




