ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ओडिशा बॉर्डर पर घेराबंदी कर गांजा तस्कर गिरफ्तार

4.85 लाख का माल बरामद

महासमुंद। जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सरायपाली क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर पर घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा है, जो बाइक पर करीब 10 किलो गांजा लेकर कवर्धा (छत्तीसगढ़) में खपाने की फिराक में था।
मुखबिर की सूचना पर बैतारी तिराहे पर बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ANTF और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम लगातार नेशनल हाईवे पर निगरानी रख रही थी। 5 मई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ओडिशा की ओर से नीले रंग की एचएफ डिलक्स बाइक (CG-09-JL-5200) पर गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बैतारी तिराहे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध बाइक के पहुँचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया।
9.690 किलो गांजा जब्त, कवर्धा का है आरोपी
तलाशी लेने पर आरोपी के पास प्लास्टिक की बोरी में 9.690 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चमन उर्फ बसंत चंद्रवंशी (24 वर्ष), निवासी जिला कबीरधाम (कवर्धा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से माल खरीदकर कवर्धा के इलाकों में बेचने ले जा रहा था।
जब्त संपत्ति का विवरण:
गांजा: 9.690 किलो (कीमत करीब ₹4,50,000)
वाहन: एचएफ डिलक्स बाइक (कीमत ₹30,000)
अन्य: एक मोबाइल फोन (कीमत ₹5,000)
कुल जब्ती: ₹4,85,000
महासमुंद पुलिस का ‘नशा मुक्त’ अभियान: 4 महीने में 57 क्विंटल गांजा जब्त
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार महीनों में महासमुंद पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है। 82 अलग-अलग मामलों में अब तक कुल 5789 किलो (57 क्विंटल से अधिक) गांजा जब्त किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में अब तक 214 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 160 आरोपी दूसरे राज्यों के निवासी हैं।
सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ

नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button