ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

एमके बाहरा में 75 लाख की लागत से बनेगा हाईस्कूल भवन

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन

महासमुंद। ग्राम पंचायत एमके बाहरा में 75 लाख की लागत से हाईस्कूल भवन का निर्माण होगा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि विधायक श्री यादव की मांग पर एमकेबाहरा में हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए बजट में शामिल किया गया था। बाद इसके 75 लाख 23 हजार रुपए की स्वीकृति मिली। इधर ग्राम पंचायत एमके बाहरा में भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने की। अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता पटेल, गुणनिधि पटेल, कमल नारायण पटेल, संतराम पटेल, भेखराम साहू, रामनारायण साहू, शोभा गुप्ता, मनोज चंद्राकर, लता साहू, राजेश कुशवाहा, चंदूलाल साहू, मनोज चंद्राकर, भेखराम सेन मौजूद थे। अतिथियों के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

ग्रामीणों की मांग पर दिलाई स्वीकृति

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने कहा कि यहाँ ग्रामीणों द्वारा लगातार स्कूल भवन की मांग की जा रही थी, जिसे गम्भीरता से लेते हुए भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाई। उन्होंने भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने व भूमिपूजन पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शासकीय स्कूलों की अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है, ताकि हमारी प्रतिभाएं बिना किसी बाधा व रूकावट के आगे बढ़ सकें।

  कलेक्टर श्री लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बच्चों के सपनों की बुनियाद बनेगा स्कूल भवन

विधायक श्री यादव ने कहा कि यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। इस अवसर पर अश्करण साहू, तोमश चंद्राकर, बेनुराम पटेल, नोशन पटेल, खिलेश साहू, खिलेश पटेल, दिनेश साहू, कृपाराम साहू, घनाराम पटेल, गणेश विश्वकर्मा, ऋषि साहू, डागेश साहू, कृपा राम पटेल, याग्निक चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने कहा कि विधायक श्री यादव के प्रयास से स्कूल भवन की सौगत मिली है। विधायक की मंशा है कि क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो, इसी मंशा के साथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button