राज्य एवं शहर

नमस्ते दिवस पर सफाई दीदियों और मित्रों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया

भाजपा सरकार ने साप्ताहिक अवकाश की दी सौगात-डा चोपड़ा

महासमुन्द.
छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर छ.ग. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आज 16 जुलाई को नमस्ते दिवस मनाया जा रहा है। नमस्ते दिवस पर पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, बाल संरक्षण के जिलाध्यक्ष संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका नानू भाई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली, पार्षदगण – चन्द्रशेखर बेलदार, पियूश साहू, माखन पटेल, सीता तोण्डेकर, भाजपा शहर महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, समीर करकसे, गौरव राठी शहर के चारो मणिकंचन सेंटर (कचरा कलेक्शन केन्द्र) क्रमशः खरोरा, तुमाडबरी, दलदली रोड, खैरा स्थित में पहुंचकर सफाई दीदियों एवं मित्रों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। सावन माह के अवसर पर उन्हे मेहंदी, नकपालिस, चुड़ी, टिकी श्रंगार सामग्री भेंट की गई चारो सेंटर में लगभग 100 सफाई दीदियां कार्यरत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने उनका हाल चाल जाना और कहा कि आज नमस्ते दिवस पर आप सभी सफाई कर्मचारियों का स्वागत है। छ.ग. की सरकार आप सभी के साथ हमेशा खड़ी है। 10 वर्षों से आपकों सप्ताह में 1 दिन का अवकाश नही मिल रहा था लेकिन प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने सप्ताह में 1 दिन का अवकाश जारी किया साथ ही आप लोगों के लिए कई कल्याणकारी सौगात भी दी है। बाल संरक्षण के जिलाध्यक्ष संदीप दीवान ने सभी सफाई कर्मचारियों को नमस्ते कहते हुये कहा कि सरकार आज का दिन विशेष त्यौहार के रूप में मना रही है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि सफाई दीदी एवं मित्र नगर पालिका में सफाई के लिए रीढ़ की हड्डी है। घर घर कचरा कलेक्शन कर कचरा संग्रहण केन्द्र में लाते है। पहले 2 बजे प्रतिदिन छूट्टी हो जाती थी लेकिन नगर पालिका अब जबरन 4 बजे तक कचरा कलेक्शन सेंटर में उपस्थित रहने का फरमान जारी किया गया है जो अनूचित है अगर इनका काम हो जाता है तो इन्हे 2 बजे जाने दिया जावें। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा की जावेगी। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने कहा कि नमस्ते दिवस पर आप सभी का अभिनंदन भाजपा संगठन की ओर से है। आप सभी के कार्यो से ही शहर गन्दगी मुक्त होता है शहर के नागरिकों को भी कचरा देने में सहयोग करना चाहिए। सरकार आपके कार्यो से प्रभावित होकर कई सौगात आप लोगों को दे रही है। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता व पूर्व उपाध्यक्ष नानू भाई ने सफाई दीदियों एवं मित्रों को बधाई दी और कहा कि आपके कामों की जितनी तारीफ की जाये कम है। कई बार ई रिक्शा खराब होने पर आप अपने खर्च से भी बना देते है क्योंकि आपका जनता के साथ सहयोग की भावना है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button