ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 8 में विकास कार्यों की बयार

भाजपा ने किया पार्षद जरीना कुरैशी का सम्मान

महासमुंद। नगर पालिका परिषद महासमुंद के वार्ड क्रमांक 8 में विकास कार्यों और जनसेवा की मिसाल पेश करने वाली पार्षद जरीना हफीज कुरैशी को भाजपा शहर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। भीषण गर्मी के दौरान वार्ड वासियों की पेयजल समस्या को दूर करने के उनके प्रयासों की संगठन ने जमकर सराहना की है।
100 परिवारों को मिली राहत

हाल ही में भाजपा के ‘वार्ड चलो अभियान’ के तहत संगठन के नेताओं ने वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान देखा गया कि पार्षद जरीना हफीज कुरैशी ने अपनी पार्षद निधि का सदुपयोग करते हुए शासकीय अस्पताल के सामने, धाम गली और मस्जिद के पीछे कुल 4 पानी की टंकियां स्थापित करवाई हैं। साथ ही, बोर में नई मोटर भी लगवाई गई है, जिससे लगभग 100 परिवारों को इस तपती गर्मी में पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिली है।
नेताओं ने की सक्रियता की प्रशंसा

पार्षद की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बधाई देते हुए कहा, “जरीना कुरैशी की सक्रियता और कुशल नेतृत्व से वार्ड की जनता बेहद खुश है। नाली सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता देकर वे जनता की कसौटी पर खरी उतरी हैं।”

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका और जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी सतपाल सिंह पाली ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे जमीनी कार्यों से भाजपा वार्ड स्तर पर और भी मजबूत होगी।
कार्यकर्ता रहे मौजूद

सम्मान के इस अवसर पर पूर्व पार्षद मीना वर्मा, सुनीता साहू, फगवा पटेल, भगवती करकषे, और सारिका यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button